सपा ने ओपिनियन पोल पर जताई आपत्ति

UP Special News राजनीति

लखनऊ(जनमत):- उत्तर प्रदेश समेत देश के 5 राज्यों में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं| ऐसे में इन दिनों टीवी चैनलों पर यूपी चुनाव को लेकर लगातार सर्वे और ओपिनियन पोल दिखये जा रहे हैं| जिसमें भाजपा को प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते हुए दिखाया जा रहा है| हालांकि, सर्वे में सपा की स्थिति भी लगातार मजबूत होती हुई नजर आ रही है|

वही ओपिनियन पोल को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि ये ओपिनियन पोल चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है| इससे वोटर्स भ्रमित हो रहे हैं| नरेश उत्तम पटेल ने टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल पर आपत्ति जताते हुए रोक लगाने की मांग की है।

Posted By:- Amitabh Chaubey