सपा युवाजन सभा के राष्ट्रीय सचिव राजा मानसिंह ने अखिलेश यादव का बड़ी धूमधाम से मनाया 51वॉं जन्मदिन

UP Special News

अयोध्या/जनमत। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव व जिला पंचायत सदस्य राजा मानसिंह के सरियावां स्थित अपने कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 51वां जन्मदिन केक काट कर मनाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आनंद सेन यादव मौजूद रहे।

राजा मानसिंह और आनंद सेन यादव ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगभग 15 किलो का केक काटकर अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ जश्न मनाया और अखिलेश यादव के दीर्घायु और सतायू होने की कामना किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव जिंदाबाद, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गये।

वहीं राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि आज हम लोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई देता हूं और उनके दीर्घायु और सतायू होने की ईश्वर से कामना करता हूं। आज जन्मदिन के अवसर पर युवजन सभा की पूरी टीम मौजूद है। मुख्य अतिथि के मौजूदगी में फलो के 51 वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। जैसे पौधे मुस्कुराते रहेंगे वैसे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी भी सदैव मुस्कुराते रहें। और पीडीए का जो संकल्प लेकर हमारे नेता चल रहे है। जो भारत देश के विपक्ष के तीसरे बड़े नेता बने। उनको मै पुनः जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।

REPORTED BY – AZAM KHAN

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR