सावन झूला मेला को लेकर संतों का “बयान”…

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- रामनगरी अयोध्या में आगामी 22 जुलाई से शुरू होने जा रहे सावन झूला मेला को लेकर गोकुल भवन मंदिर के महंत परशुराम दास व तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष दुर्गेश पांडे और तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महाराज राजेश पांडे के द्वारा सावन मेला को लेकर महत्व बताया। उनका कहना है कि गुरु पूर्णिमा के बाद बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं का अयोध्या आना शुरू हो जाते है। इस सावन मेले के कावड़ यात्रा को शासन प्रशासन की ओर से बेहतर ढंग से संपन्न कराया जाता है। हम सभी उनके कार्यों की सहारना करते हैं।

एक अच्छी व्यवस्था के साथ संपन्न होता है सावन मेला।वही कहा कि सावन का झूला प्रभु राम जी का 15 दिनों तक चलता है.और लाखों श्रद्धालु यहां पर आकर मणिपर्वत और जगह-जगह मंदिरों पर झूले का लुफ्त उठाते हैं।सभी मठ मंदिरों पर भगवान राम और माता सीता झूला झूलते हैं। देश विदेश से श्रद्धालु अयोध्या आकर सावन मेले के झूले का आनंद लेते हैं।इस दौरान उन्होंने बढ़ते हुए सरयू जलस्तर को लेकर कहा कि सरयू घाट पर जल पुलिस के सुरक्षाकर्मी लगे रहते है जो श्रद्धालु डूबते हैं उनको तत्काल बचाने का कार्य करती है।

REPORT- AZAM KHAN…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…