रामगोपाल यादव के करीबी रिश्तेदार जिला पंचायत सदस्य को STF ने नोएडा से किया गिरफ्तार

UP Special News

एटा/जनमत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के करीबी रिश्तेदार जिला पंचायत सदस्य को STF ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र यादव के ऊपर अलीगंज थाने में अपराध संख्या 294/21 धारा 395, 307, 354 में एफआईआर दर्ज थी। पुलिस के अनुसार फरार चलने की वजह से एटा पुलिस ने उनके उपर ₹25000 का इनाम घोषित किया था।

बतादें कि पुष्पेंद्र यादव के पिता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव गैंगस्टर एक्ट में लगभग 16 माह से एटा जेल में बंद हैं। पुष्पेंद्र यादव के ताऊ व अलीगंज से पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव गैंगस्टर एक्ट में लगभग 2 साल से अलीगढ़ जेल में बंद हैं।
जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र यादव को देर रात नोएडा से STF ने अरेस्ट कर अलीगंज थाने लेकर पहुंची। न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

REPORTED BY – NAND KUMAR

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR