गरीबों के लिए “उम्मीद की चाय”

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उम्मीद संस्था द्वारा बिगत कई वर्षो से गरीब और वृद्ध अवस्था के लोगो की सेवा के लिए कई कार्य किये है इसी कड़ी में ठण्ड से गरीबो का सबसे बड़ा सहारा चाय है संस्था के द्वारा चारबाग रेलवे स्टेशन के निकट शेल्टर होम में चाय सेवा की शुरुआत उत्तर प्रदेश बी0जे0पी0 अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के हाथों से  उम्मीद संस्था द्वारा संचालित नगर निगम के चारबाग रैन बसेरे से आयोजित की  गई। संस्था द्वारा यह सेवा लखनऊ के 7 स्थानो में आयोजित की जाएगी एवं पूरी  ठंड तक यह सेवा निरंतर चलती रहेगी।

कार्यक्रम के आयोजन में हरप्रीत सिंह विक्की द्वारा बहुत महत्पूर्ण योगदान किया गया। गुरचरण सिंह द्वारा 200 गरम जर्सी गरीबो को प्रदान किया गया। कार्यक्रम  में सौभाग्य वर्धन ओकाश्रीम के संस्थापक राकेश चैत्री (प्रिंसिपल क्राइस्ट चर्च कॉलेज लखनऊ), अखिल मिश्रा,  हैदर अली, रोहित कुमार, राम किशन, अरुण गुप्ता, आर0डी0 मौर्य, अनिल, बीनू मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उम्मीद संस्था की उप सचिव आराधना सिंह एवं कार्यक्रम प्रमुख रमेश वर्मा द्वारा किया गया। चाय सेवा में संजीव गुप्ता (परिवहन विभाग के अधिकारी) द्वारा भी बहुत सहयोग प्रदान किया गया|

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Ashish Singh