इटवा गांव की गौशाला के पास मिला मानसिक विक्षिप्त महिला का शव

UP Special News

प्रतापगढ़ (जनमत):-  प्रतापगढ़ जनपद के इटवा गांव के माता प्रसाद, गया प्रसाद वा राम अजोर तीन सगे भाई है। जिनकी एक बहन शकुंतला उपाध्याय उम्र 55, पुत्री इंद्रपाल उपाध्याय मानसिक विक्षिप्त थी। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह तीनों भाइयों के साथ ही रहकर खाती पीती थी। मंगलवार की रात में बड़े भाई माता प्रसाद की मृत्यु हो गई। बुधवार को सुबह पारिवारिक जन माता प्रसाद के शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर प्रयागराज चले गए। सुबह तक शकुंतला घर के आसपास देखी गई।

उसके बाद कब वह घर से डेढ़ किलोमीटर दूर इटवा गौशाला के पास पहुंच गई किसी को पता नहीं चल सका। बुधवार की शाम करीब 4 बजे लोग गौशाला के पीछे की तरफ गए तो वहां संदिग्ध दशा में शकुंतला मृत पड़ी थी। शव देखकर घटना की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इटवा चौकी इंचार्ज राम अवतार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।

खेत में पड़े 100 की जानकारी पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वही घर के लोग प्रयागराज से दाह संस्कार कर वापस लौट रहे हैं। इस संबंध में कधई थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मानसिक विक्षिप्त महिला का शव खेत में पाया गया है। शव कब्जे में लिया गया है। परिजनों के आने के बाद यदि वह चाहेंगे तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

REPORTED BY – VIKAS  GUPTA

PUBLISHED BY – GAURAV UPADHYAY