फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

CRIME UP Special News

सीतापुर/जनमत। जनपद के संंदना थाना क्षेत्र में फांसी के फंदे से लटकता मिला एक युवक का शव। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया है। इसके विरोध में थाने पर सैकड़ो लोग पहुंच कर जमकर हंगामा किया है।

बता दें कि मृतक सुधीर कल अपने ससुराल तेरवा गांव गया था। वृहस्पतिवार को सुबह नीम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव। मृतक संंदना थाना क्षेत्र के बड़ी कुसौली का रहने वाला था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हम लोगों को बिना सूचना दिए शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बाकी पंचनामा पर मृतक के दाऊ से संंदना पुलिस जबरन अंगूठा लगवा लिया।

जबकि पंचनामा मौके पर होना था। मृतक के परिजनों को चेहरा भी नही दिखाया गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हत्या करके पेड़ से बांध दिया गया। जिस पेड़ से मृतक को लटकता हुआ दिखाया गया है वह डाल बहुत ही पतली थी। मामले में संंदना थाना प्रभारी सुरेश पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

REPORTED BY – ANOOP PANDEY

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR