जमीनी विवाद में चली गोलियां…वृद्ध हुआ “घायल”…

UP Special News

फर्रुखाबाद (जनमत) :- यूपी के फर्रुखाबाद में ज़मीनी विवाद के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि कि विवाद के बाद फायरिंग हुई जिसमे एक वृद्ध को गोली लगी जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए है. दरअसल थाना कमालगंज के ग्राम कौशलपुर रामपुर माझगांव में रामसेवक व सुभाष के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। आ इसी विवाद के दौरान रामसेवक के बेटे ने बन्दूक से सुभाष के बेटे विवेक पर पर फायरिंग कर दी, इसी बीच वृद्ध अचानक जानवर लेकर वहां से निकल रहे थे, जिसकी वजह से सिर में गोली के छर्रे लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गएँ.

वहीँ उनके सिर में दो स्थानों पर छेद हो गए परिजन घायल महेश को टेंपो से थाने ले गए वहां से पुलिस ने सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने के कारण महेश को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है, फिलहाल मामले कि विवेचना जारी है.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..

REPORT- VARUN DUBEY…