जिलाधिकारी ने गुरैनी पंप कैनाल का किया निरीक्षण

UP Special News

चंदौली/जनमत। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने गुरैनी पंप कैनाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वर्तमान में गंगा नदी के द्वारा हो रहे कटान का जायजा लिया। उन्होंने पिछली बार के जलस्तर के बारे में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कटान रोकने हेतु संबंधित अधिकारियों को सभी संभव उपाय करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने चौपाल लगा कर किसानों की समस्याएं सुनी। इस दौरान किसानों ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति की समस्याओं के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया। इसके साथ ही किसानों ने खड़ंजा मार्ग को ठीक कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बाढ़ के दृष्टिगत सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करने के खास निर्देश ​दिए।

REPORTED BY – UMESH SINGH

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR