मंत्री कपिल देव के पिता “पंचतत्व” में विलीन…

UP Special News

मुजफ्फरनगर (जनमत) :-  उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के पिता रमेश चंद् अग्रवाल का गुरुवार की शाम लंबी बीमारी के चलते उनके निज निवास स्थान गांधी नगर में देर शाम निधन हो गया, बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से बीमारी से पीड़ित थे मंत्री के पिता रमेश चंद्र, देहांत की सूचना मिलते ही पूरे जनपद में शौक की लहर दौड़ गई। और रात में ही मंत्री के निवास स्थान पर शोक व्यक्त करने वालो का तांता लग गया।

जिनका नई मंडी स्थित श्मशान घाट पर शुक्रवार सुबह हुआ अंतिम संस्कार, माननीय हुए पंच तत्व में विलीन, इस दौरान उनकी अंतिम यात्रा में भाजपा के दिग्गज पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता पहुँचे नई मंडी शमशान घाट, इस दौरान शौक संवेदना व्यक्त करने वालो में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश, राज्य मंत्री विजय कश्यप, विधायक, विक्रम सैनी, उमेश मालिक, विक्रम सैनी, सहित भारतीय जनता पार्टी परिवार सहित शहर के गणमान्य उपस्थित रहे जिन्होंने पीड़ित दुखी परिवार को ये असीम दुख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

Posted By:- Ankush Pal

Correspondent,Janmat News.