संगीतमय रामकथा का किया गया”आयोजन”…

UP Special News

सिद्धार्थनगर (जनमत):- सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ तहसील के ग्राम गौरा बाजार में संगीतमय रामकथा का आयोजन किया गया।जिसमें नगर वासियों के सहयोग से संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन के साथ प्रतिदिन कई धार्मिक कार्यक्रम हो रहा है। वही कथावाचक आचार्य कोमलानंद ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम में नगर की सभी महिलाएं पुरुष उत्साह से भाग ले रहे हैं।

कथा में आज दर्शक झूमने को मजबूर हो गए वही कथा में डुमरियागंज से भाजपा के सांसद जगदंबिका पाल व भाजपा के पूर्व मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी व शोहरतगढ़ विधानसभा के विधायक विनय वर्मा ने अपना उपस्थिति दर्ज किया। कथावाचक आचार्य कोमलानंद जी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कथा सुनने से मनुष्य के सारे पाप मिट जाते हैं। कथा हमारे जीवन के अंदर होने वाले परिवर्तन को दर्शाता है।

REPORT- DHARMVEER GUPTA…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..