महिला को बंधक बनाकर चोरी की घटना को दिया अंजाम

UP Special News

औरैया/जनमत। जनपद में बेखौफ चोरों ने एक महिला को बंधक बनाकर उसके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
बतादें कि औरैया जिले में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान एक महिला को बंधक बना दिया। फिर उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया और बाद में फरार हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताते चले कि मामला बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरकशी का है।

यहां पर चंद्रभान नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ में रहता है। चंद्रभान अपने भांजे के यहां शांति पाठ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। घर में उसकी पत्नी रेखा और दो बच्चे मौजूद थे। जिसके बाद बुधवार की देर रात कुछ चोर महिला के घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। जब इस घटना की भनक महिला को लगी तो वह उठती है और इसका विरोध करती है। जिसके बाद महिला को बंधक बनाकर हाथ पैर बांध देते हैं और मुंह में कपड़ा ठूंस देते हैं।

फिर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते हैं। जब सुबह बच्चे उठाते हैं तो वह अपनी मां को बंधा हुआ पाते हैं। जिसके बाद पड़ोसियों को इसके बारे में जानकारी होने के बाद पड़ोसी घर में दाखिल हुए और महिला को खोलकर अस्पताल पहुंचाया।


घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम महिला से मुलाकात करने के लिए अस्पताल में पहुंचीं। और उसका हाल-चाल जानी। पुलिस अधीक्षक ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहाकि महिला को बंधक बनाकर उसके घर से चोरों ने कुछ रुपए और घर में रखे सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। इस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश को लेकर दो थानों की पुलिस को लगा दिया गया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

REPORTED BY – ARUN KUMAR

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR