अयोध्या में घर-घर लहराएगा तिरंगा

UP Special News

अयोध्या/जनमत। रामनगरी अयोध्या में भी निकाली जा रही है तिरंगा यात्रा। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय के नेतृत्व में अयोध्या शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

इसी क्रम में डाक विभाग के प्रवर डाक अधीक्षक हरिकृष्ण यादव के नेतृत्व में डाक कर्मियों ने प्रधान डाकघर से रिकाबगंज तक तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा की तिरंगा यात्रा में प्रदेश महामंत्री संजय राय के साथ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता शक्ति सिंह अमल गुप्ता व अन्य नेता मौजूद रहे।

REPORTED BY – AZAM KHAN

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR