52 सेकंड के लिए थमा पूरा शहर, सावधान मुद्रा में खड़े हुए लोग…

UP Special News

गोरखपुर (जनमत):-  देश की आजादी को पूरा देश जोश और खरोश के साथ मना रहा है। देशवासी अपने-अपने तरीके से इसे यादगार बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। पूरे देश से स्वतंत्रता दिवस को मनाया जाने की अनोखी तस्वीर सामने आ रही है। इसी क्रम में गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में भी एक अनोखी पहल की गई।

शहर की ट्रैफिक सिस्टम को कंट्रोल करने वाले ITMS इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से आज शहर के तमाम मुख्य चौराहा पर लगे हुए पब्लिक ऐड्रेसिंग सिस्टम से सुबह 9:15 पर राष्ट्रगान को बजाया गया। इस दौरान सभी ट्रैफिक सिग्नल को रेड कर दिया। गया। जो जहां पर खड़ा था वहीं पर थम गया।

52 सेकंड तक राष्ट्रगान बजता रहा लोग राष्ट्रगान को अपनी जगह पर खड़े होकर दोहराते हुए नजर आए। राष्ट्रगान पूरा होने के बाद भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। यह सारी कार्रवाई एक टाइम पर और एक साथ की गई। गोरखपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

Reported By- Ajeet Singh 

Published By- Ambuj Mishra