ओवैसी द्वारा संसद में जय फिलिस्तीन बोलने पर देश में मचा घमासान

UP Special News

मथुरा/जनमत। श्री कृष्ण जन्मभूमि केस के पक्षकार दिनेश शर्मा ने ओवैसी द्वारा संसद में शपथ ग्रहण के बाद जय फिलिस्तीन बोलने पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि ओवैसी हमेशा सनातन धर्म के खिलाफ बोलता है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के खिलाफ कुछ बाहरी शक्तियां लगी हुई हैं। यह लोग देश में दंगा भड़काना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि यह खाते देश का है और गुणगान दूसरे देश का करते हैं, ऐसे व्यक्ति की लोकसभा से सदस्यता तत्काल समाप्त की जानी चाहिए। उन्होंने हिंदुओ से आवाहन करते हुए कहा है कि जो व्यक्ति ओवैसी की जीभ काटेगा श्री कृष्ण जन्म स्थान संघर्ष न्यास उसे 21 लाख रुपए का इनाम देगा। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति सनातन धर्म के खिलाफ देश के खिलाफ हमेशा बोलते हैं। इन्होंने कभी भी भारत माता की जय और जय हिंद नहीं कहा होगा। उन्होंने कहा कि जय फिलिस्तीन बोलकर इन्होंने भारत का अपमान किया है यह लोग देश को बांटना चाहते हैं।

REPORTED BY – JAHID

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR