चोरों ने घर में घुसकर लाखों के समान पर किया हाथ “साफ”…

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- यूपी के अयोध्या जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित वैष्णो नगर कॉलोनी में 2/3 सितंबर की रात में चोरों ने घर की बाउंड्री व ग्रिल को तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। इस दौरान 10 से 12 लाख रुपए के जेवरों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। चोरी की घटना में 6 से 7 लोग शामिल बताए जा रहे हैं घटना की जानकारी देते हुए सुरभि श्रीवास्तव ने बताया कि रात में ढाई बजे चोर आए थे। सीसीटीवी से पता चला है कि रात ढाई बजे के बाद लोग आए है। छह से सात लोग थे।

जिन्होंने अपने कमर में असलहे जैसा लगा रखा था। उन्होंने कैमरे का कनेक्शन काट दिया। जिससे पहले उनका आना जाना दिख रहा है। चोरो ने आलमारी को तोड़कर उसके अंदर मौजूद लाकर तोड़ दिया। इसके बाद गहने व रुपये लेकर वह चले गये। दस से 12 लाख का जेवर गया है।

REPORT- AZAM KHANN..

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…