हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर निकाली गयी “तिरंगा रैली”…

UP Special News

प्रतापगढ़ (जनमत):- यूपी के प्रतापगढ़ में  हर घर तिरंगा अभियान एवं विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर से तिरंगा रैली निकाली गयी जिसमें मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी चमन सिंह व अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण सम्मिलित हुये। तिरंगा रैली में सम्मिलित अधिकारियों व कर्मचारियों ने देशभक्ति नारों के साथ लोगों में देश प्रेम की भावना के प्रति जागरूक किया।

देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और बलिदान दिया उन्हीं की याद में आज 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। भारतीय इतिहास के काले अध्यायों में से एक अध्याय भारत विभाजन की त्रासदी है जिसने भारत के दो टुकड़े कर हर भारतीय को गहरा आघात पहुंचाया, जिसने सदियों से कायम सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक एकजुटता को पल भर में खंडित कर दिया, भारत विभाजन की इस त्रासद स्मृति के बारे में वर्तमान पीढ़ी को बताने और उसके दुष्परिणामों को संज्ञानित करने के लिए शासन द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन देश एवं प्रदेश में किया जा रहा है।

इसी क्रम में न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल फुलवारी में विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन किया गया जिसमे विभाजन विभीषिका से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई तथा डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। लगायी गयी प्रदर्शनी का छात्र-छात्राओं, अध्यापकों ने अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने देश के विभाजन की विभीषिका के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश का विभाजन एक काला अध्याय के रूप में है, इसकी वजह से अपनो से लोगों को अलग होना पड़ा। इसलिए हमे इससे सबक लेकर देश की एकजुटता बनाए रखने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ रहना चाहिए और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर राजकीय इण्टर कालेज रामपुर कांपा के प्रधानाचार्य डा0 विन्ध्याचल सिंह, न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के प्रधानाचार्य बीके सोनी, एडीआईओएस आरपी सरोज, उप प्रधानाचार्य डा0 मो0 अनीस, एआरपी धर्मेन्द्र ओझा आदि उपस्थित रहे।

REPORT- VIKAS GUPTA…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…