प्रतापगढ़ जिले में यातायात पुलिस ने चलाया “सघन अभियान”…

UP Special News

प्रतापगढ़ (जनमत):- यूपी के प्रतापगढ़ जिले में यातायात पुलिस ने सघन अभियान चलाया.  जिसमे यातायात विभाग ने सभी मुख्य  चौराहों पर सघन अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान  लाल,नीली बत्ती,हूटर,पुलिस कलर, व उत्तर प्रदेश शासन लिखी गाड़ियों की  चेकिंग की गयी.  साथ ही दो पहिया व चार पहिया वाहनों के  अवैध प्रयोग पर  भी कार्रवाई  किये जाने का आदेश दिया गया है. इस  अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वकार्य  नहीं  है.

वहीँ इस अभियान के दौरान यातायात प्रभारी  के नेतृत्व में ये  अभियान चलाया गया.  इस दौरान जिले के भगवा चुंगी चौराहे पर दर्जनों गाड़ियों पर  कार्रवाई  की गयी.  साथ ही लाल नीली बत्ती व हूटर का प्रयोग करने वाले 162 गाड़ियों पर हुई कार्रवाई और 356 चार पहिया वाहनों पर पुलिस कलर्स व भारत सरकार का  लोगो मिला जिसपर भी  कार्रवाई की गयी. 83 दो पहिया वाहनों में मिला पुलिस कलर्स व यूपी सरकार का लोगो भी मिला.  आपको बता दे की 11 जून से 25 जून तक अभियान चलाकर कार्रवाई कर कंट्रोल रूम पर नोट कराने का आदेश जारी किया गया है.

REPORT- VIKAS GUPTA…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…