दो दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव का हुआ “शुभारम्भ”…

UP Special News

प्रतापगढ़ (जनमत):- अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना (न्यूट्रीसीरियल घटक) के अन्तर्गत आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव/मेला का भव्य तरीके से कृषि भवन परिसर में शुभारम्भ किया गया। मिलेट्स महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान महोत्सव में पहुॅचे अतिथियों का उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव द्वारा स्वागत करते हुये मिलेट्स के उत्पाद सप्रेम भेंट किया गया।

मिलेट्स महोत्सव/मेला में मिलेट्स पर आधारित स्वादिष्ट व्यंजनों एवं विभिन्न विभागों की लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष विजय मिश्रा व अन्य जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारियों एवं किसान भाईयों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनपद के कोने कोने से लगभग 2000 की संख्या में किसानों ने सहभागिता निभाते हुये मिलेट्स के उत्पादों का वृहद अवलोकन किया। मिलेट्स महोत्सव में मोटे अनाज पर आधारित लगायी गयी स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रदर्शनी आकर्षक का केन्द्र बनी रही और अतिथियों द्वारा मिलेट्स के व्यंजनों को चखकर खूब प्रशंसा भी की। मिलेट्स महोत्सव में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा अतिथियों के माध्यम से बच्चों का अन्न प्राशन एवं महिलाओं की गोदभराई भी करायी गयी। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने रेखा देवी अध्यक्ष श्री लरू बायो एनर्जी फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड को फार्म मशीनरी बैंक एवं पी0एम0 कुसुम योजना के लाभार्थी राम सहाय को सोलर पम्प की प्रतीकात्मक चाभी प्रदान की गयी।

इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं किसानों ने श्री अन्न/मिलेट्स से सम्बन्धित फिल्म का अवलोकन भी किया। मिलेट्स महोत्सव में गायिका प्रतिमा यादव व उनके साथी कलाकारों ने मोटे अनाज पर आधारित गीतों/सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति भी की गयी। कार्यक्रम के माध्यम से जनपद के प्रतिष्ठित होटल संचालकों यथा राजदरबार, जिंजर, साकेत आदि एवं एग्री बिजनेस प्रतिनिधि शकील अहमद द्वारा मिलेट्स उत्पाद रागी की इमरती, इटली, सांवा की खीर तथा बाजरा की रोटी, बाजरा का भात, बाजरा का लड्डू आदि मेले में आये कृषकों को खिलाया गया जिसे कृषकों द्वारा बहुत ही सराहा गया। मिलेट्स महोत्सव में विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य ने मिलेट्स फसलों एवं उत्पादों के प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु लोगों को प्रेरित किया। उन्होने मिलेट्स महोत्सव के आयोजन हेतु उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि मोटे अनाज धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे है और इन्हें बढ़ावा देने के लिये देश के माननीय प्रधानमंत्री मंत्री जी ने श्री अन्न योजना का चलन में लाया। श्री अन्न योजना के माध्यम से मोटे अनाज की पैदावार बढ़ेगी जिससे किसानों को लाभ प्राप्त होगा।

मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिये बहुत ही फायदेमंद है, मोटे अनाज के उपयोग से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। मोटे अनाज को अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करें और इससे बनने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ उठाये। उन्होने किसान भाईयों से कहा कि मिलेट्स फसलों का अपने खेतों में अधिक से अधिक उत्पाद करें और अपनी आय में वृद्धि करें। मोटा अनाज गुणों का खजाना है और इसे खेतांं में उगाना सस्ता एवं सुगम है। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कृषि विभाग के कार्यो की प्रशंसा करते हुये कहा कि मोटे अनाजों के प्रति बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित मेला प्रशंसनीय है। उन्होने कहा कि मिलेट्स से लोग जुड़े और मिलेट्स के उत्पादों का घर में प्रयोग करें, मोटे अनाज के सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होने कहा कि मिलेट्स फसलों के उत्पादन में सिंचाई की ज्यादा आवश्यकता नही होती है। श्री अन्न योजना के अन्तर्गत मुख्य रूप से ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा, कंगनी, कोदो, कुटकी, कुट्टू, रामदाना, चेना आदि को शामिल किया गया है ये अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते है। मोटे अनाज वास्तव में लोगों के स्वास्थ्य के लिये बहुत उपयोगी होती है.

REPORT- VIKAS GUPTA..

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…