विकास दुबे के साथियों पर टूट रहा है यूपी पुलिस का “कहर”…

UP Special News

कानपुर (जनमत) :- यूपी पुलिस ने कानपुर के चौबेपुर में मुठभेड़ के दौरान विकास दुबे के साथी श्यामू बाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में हैलट में भर्ती कराया है। विकास दुबे के फरार होने के बाद यह पांचवीं मुठभेड़ है। श्यामू पर पर 25000 रुपये का इनाम घोषित था।बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के छह दिन बाद मुख्य आरोपी विकास दुबे का करीबी आज सुबह ही हमीरपुर जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़़ में मारा गया। इसी के साथ ही पुलिस को कानपुर कांड में आज दूसरी सफलता मिली है।

जिले की पुलिस ने तड़के करीब चार बजे मार अमर को ढेर किया। मुठभेड़ में  मौदहा कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला घायल हुए हैं।अमर दुबे पर 25000 रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले हफ्ते चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में बदमाशों द्वारा घात लगाकर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में शामिल था। विकास दुबे का साथी अमर दुबे हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के इंगोहटा मार्ग पर एक मुठभेड़ में मारा गया है।

Posted By:- Ankush Pal

Correspondent,Janmat News.