फर्रुखाबाद शहर में निकाली गई वंदे मातरम यात्रा

UP Special News

फर्रुखाबाद (जनमत ) :- उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने नगर के मुख्य मार्गो पर बंदे मातरम् यात्रा निकल कर सभी को राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया। वहीं  बागेश्वर धाम पर आरोप-प्रत्यारोप को लेकर हिंदू सनातन धर्म के लोगों ने बागेश्वर धाम को समर्थन करते हुए वंदे मातरम यात्रा बागेश्वर धाम को समर्पित कर समर्थन दिखाया सनातन गर्मियों ने यात्रा में बागेश्वर धाम के समर्थन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कहा कि बागेश्वर धाम के समर्थन में नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर वंदे मातरम यात्रा को हम समर्पित करते हैं यात्रा ने नगर की सभी सड़को पर भ्रमण किया ।


यात्रा को भारत माता की जय उद्घोष के साथ आगे बढ़ाया गया। देश भक्ति के तरानों पर युवा जमकर थिरके। उनके अन्दर देश के प्रति लगाव साफ नजर आ रहा था । सुरक्षा व्यवस्था के लिये पुलिस मुस्तैद रही। प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गयी वंदेमातरम् यात्रा में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। भीड़ देख पुलिस व् प्रशासन के पसीने छुटते रहे। यात्रा तकरीबन 1 बजे प्रारम्भ होकर चौक पर पहुँची ।

यात्रा पंडाबाग से प्रारम्भ होकर चौक घुमना, , लाल गेट से होते हुये स्वराज कुटीर पर समाप्त हुई । पुलिस ने पूरी सड़क को छाबनी में तब्दील कर दिया था। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़को पर केसरिया झंडा लहराकर बंदेमातरम् गा रहा था। जबकि उसके पीछे हजारो की संख्या में लोग भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दावाद के नारे लगाये गये। रैली का जगह जगह फुल मालाओ से स्वागत किया गया। लोगो ने अपने घरो की छत पर से पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओ का उत्साहबर्धन किया। नगर में निकली ऐतिहासिक यात्रा में विभिन्य सामाजिक संगठन ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Reported By :- Varun Dubey

Published By :- Vishal Mishra