डॉ.अजय सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी मतदान धन्यवाद यात्रा

UP Special News

प्रतापगढ़ (जनमत):-  मतदाता धन्यवाद यात्रा के प्रभारी डॉ.अजय सिंह के नेतृत्व में धन्यवाद यात्रा विश्वनाथगंज विधानसभा के मान्धाता तिराहा से शुरू कर मुनीश्वर दत्त इण्टर कॉलेज, मान्धाता में समापन किया गया | आभार एवम धन्यवाद यात्रा के दौरान जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि यूपी की जनता राहुल गांधी के “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” से जुड़ी,उनपर भरोसा जताया और यूपी में शानदार जीत दिलाई l वहीं दूसरी तरफ भाजपा की करारी हार पर अभी भी कुछ लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है|

 

अयोध्या से भी भाजपा का हारना उनकी नाकामी और झूठ को जनता ने पहचाना है l विश्वनाथगंज विधानसभा प्रभारी डॉ.अजय सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिस तरीके से लोकतन्त्र और संविधान की रक्षा के लिए इण्डिया गठबन्धन में विश्वास व्यक्त किया है हम सभी कांग्रेस जन सातों विधानसभा में जाकर जनता जनार्दन का आभार एवम धन्यवाद व्यक्त करेंगे|

REPORTED BY – VIKAS GUPTA

PUBLISHED BY – GAURAV UPADHYAY