घाघरा नदी पर बने बांध का जल शक्ति मंत्री ने किया निरीक्षण

UP Special News

बहराइच/जनमत। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जनपद बहराइच के बौंडी इलाके में बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण करने पहुचे। घाघरा नदी का निरीक्षण करने के बाद स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में 338 परियोजनाएं चल रही हैं जो कि समय से पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कहीं भी ज्यादा हानि ना हो इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा भी मीटिंग करके दिशा निर्देश दिया गया है।

स्वतंत्र देव सिंह ने यह भी कहा कि राहत कार्य को लेकर हमारे सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। चाहे टेंडर की व्यवस्था हो या रखरखाव की व्यवस्था हो। सभी व्यवस्थाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ को रोकने के लिए सभी बंधे हमारे तैयार हो चुके हैं। नदियों का जल स्तर अगर बढ़ता भी है तो हमारे बांधों को कोई खतरा उत्पन्न नहीं होगा।


उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है। ऐसे में अधिकारियों को जो दिशा निर्देश दिए गए हैं उसको सक्रियता से पालन करने के लिए निर्देश जारी किया गया है।

REPORTED BY – RIZWAN KHAN

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR