बलात्कार और यौन शोषण की घटनाओं पर महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- आज दिनांक 31 अगस्त को माधव ग्रीन सोसायटी, चिनहट लखनऊ (उत्तरप्रदेश)  की महिलाओं ने एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस जागरूकता रैली में महिलाओं के साथ बढ़ रहीं बलात्कार यौन शोषण की घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए कड़े कानून बनाने की बात कही गई।

कलकत्ता में हुई बलात्कार की घटना पर आक्रोश जताते हुए सोसाइटी की महिलाओं ने वर्क प्लेस पर महिलाओं की सुरक्षा और सेल्फ डिफेंस के मुद्दे पर सहमति जताई। इस जागरूकता रैली में आंचल निगम वर्मा, रिंकी भट्ट, पूजा गिरी, प्रीति तिवारी सहित कई महिलाओं ने हिस्सा लिया।