कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का एक दिवसीय धरना “प्रदर्शन”…

UP Special News

गोरखपुर  (जनमत) :-  उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर गोरखपुर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में 22 सूत्रीय मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसके सम्बध में उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हम लोग 22 सूत्री मांगों को लेकर यहाँ पर धरना दे रहे है.

जिसमें पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किया जाना,वेतन संगतियों को दूर करना ,दस प्रतिशत पदों पर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की नायब तहसीलदार के पद पर प्रोन्नति, कलेक्ट्रेट को मिनी सचिवालय घोषित करना सहित हमारी 22 मांगे है जिस पर सरकार कोई विचार नही कर रही है यदि हमारी मांगे पूरी नही हुई तो हम 9 सितंबर को लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे।

REPORT- AJEET SINGH…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…