पुरानी रंजिश के चलते हुए घर से लडका का अपहरण का लगाया आरोप….

UP Special News

संभल (जनमत) :- यूपी के संभल के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव फरीदपुर कुशाल का मामला सामने आया है कि अशोक कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरा लड़का सत्येंद्र रात मेरे घर सो रहा था रात चार बजे मेरी नींद से आंख खुली तो मैंने देखा की चारपाई पर मेरा लड़का सत्येंद्र नहीं है मैंने घर आसपास सब जगह ढूंढा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला उसके बाद मैंने एक प्रार्थना पत्र थाना बहजोई पुलिस को दिया है .

अशोक कुमार ने बताया कि गांव फरीदपुर कुशाल से पहले मैं गांव मैथरा वहीँ ये आलपुर में रहता था मेरे सगे भाई मुझ से बिबाद करते रहते थे मेरे पास एक ही लड़का है मैं उस गांव मैथरा आलपुर को छोड़ कर गांव फरीदपुर कुशाल में रहने लगा अब कुछ दिन पहले मेरी गेंहू की फसल जला कर राख कर दी थी मेने एक लिखित तहरीर थाना बहजोई में दी थी मुझे आशंका है कि मेरे सगे भाइयों ने ही मेरा लड़कें को कहीं लेजाकर गायब कर दिया है इस घटना से पहले कंई बार फोन पर धमकी भी दी है यह आरोप पीड़ित अशोक कुमार ने लगाया है.

REPORT- RAMVRESH…

 

PUBLISHED BY_