बजरंगबली की कृपा से जीते कर्नाटक,जीतेंगे पूरा देश

UP Special News राजनीति

हरदोई(जनमत):- कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद हरदोई में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ढोल बजवाकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा बजरंगबली की कृपा से जीते है।हिमांचल से लेकर कर्नाटक तक जीत दर्ज कराई है ईश्वर की कृपा रही तो पूरे देश मे कांग्रेस की जीत होगी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हरदोई में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने कार्यालय में जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी,प्रियंका गांधी सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के सकारात्मक का परिणाम यह चुनाव रहा। उन्होंने कहा कर्नाटक में भाजपा ने हर हथकंडा अपना लिया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा बजरंगबली की कृपा से जीते है।हिमांचल से लेकर कर्नाटक तक जीत दर्ज कराई है ईश्वर की कृपा रही तो पूरे देश मे कांग्रेस की जीत होगी।

Reported By:- Sunil Kumar

Posted By:- Amitabh Chaubey