सपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया महात्मा गांधी और शास्त्री जी की जयंती

UP Special News

प्रतापगढ़/जनमत 3 अक्टूबर 2024। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय मीरा भवन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की और भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से मुक्ति के बाद जिस आजाद भारत का सपना देखा था उसमें ग्रामस्वराज की कल्पना थी, अंत्योदय पर बल था। सामाजिक न्याय और सामाजिक सद्भावना तथा श्रमशक्ति का सम्मान था। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है। इस मौके पर विशिष्ट आमंत्रित सदस्य गुलफाम खान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया था। देश की रक्षा में किसान का बेटा ही सीमाओं पर लड़ता है।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी, करोड़ीमल शर्मा, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीषपाल, अनम सिद्दीकी, अनिल यादव, चंदन कुमार, सफात अहमद, विनय कुमार शुक्ला, मुस्तफा आजाद, मानवेंद्र सिंह पटेल, विकास यादव, साजिद अली, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष हरीश शुक्ला, डॉक्टर एजाज अहमद, पिंटू प्रजापति, राजेश यादव, जितेंद्र कुमार पटेल, सद्दाम, धीरेंद्र कुमार यादव, राघव राम यादव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ राम बहादुर पटेल, राजू यादव, कार्यालय अध्यक्ष प्रदीप कुमार मीडिया प्रभारी वकार अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

REPORTED BY – VIKAS GUPTA

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR