Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन, किसकी चमकेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: शनिवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। मेष से मीन तक जानें Love, Career, Health और धन का आज का राशिफल। कौन करेगा तरक्की और किसे रखना होगा सतर्क?
Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: शनिवार के दिन ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में साथ विराजमान हैं। केतु सिंह में, बुध तुला में और सूर्य-शुक्र-मंगल वृश्चिक में गोचर कर रहे हैं। राहु कुंभ राशि में तथा शनि मीन राशि में स्थित हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से यह योग कई लोगों की किस्मत में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं, आज का दिन कैसा रहने वाला है—
आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी,आचार्य अभिषेक भट्ट से सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज 01 दिसंबर 2025 सोमवार का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries)
आज पराक्रम आपका सबसे बड़ा सहायक साबित होगा। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और प्रेम व संतान पक्ष से भी संतुष्टि मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपाय: पीली वस्तु साथ रखें।
वृषभ राशि (Taurus)
आज आपका व्यवहार सभी को प्रभावित करेगा। धन लाभ के योग हैं और परिवार में वृद्धि का संकेत मिल रहा है। स्वास्थ्य और प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। व्यवसाय में गति बनी रहेगी।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि (Gemini)
आप शुभता का प्रतीक बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और संतान का साथ लाभदायक रहेगा। निर्णय लेने में आप सफल रहेंगे। व्यापार भी बेहतर स्थिति में होगा।
उपाय: काली माता को प्रणाम करें।
कर्क राशि (Cancer)
खर्चों की अधिकता परेशानी बढ़ा सकती है, हालांकि ये खर्च शुभ कार्यों में होंगे। कर्ज से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, जबकि प्रेम व व्यापार में स्थिति अच्छी बनी रहेगी।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि (Leo)
आय के नए स्रोत खुलेंगे और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। यात्रा के योग हैं और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार — तीनों अनुकूल।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo)
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। करियर और व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय संभव है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि (Libra)
समय आपके पक्ष में लौट चुका है। जोखिमों से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार और प्रेम-संतान से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार सामान्य से बेहतर रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
सावधानी का दिन है। चोट या किसी परेशानी की संभावना है, इसलिए जोखिम न लें। बाकी मामलों में स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा चल रहा है।
उपाय: हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि (Sagittarius)
जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रोजगार में तरक्की के संकेत हैं। नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम-संतान पक्ष अच्छा।
उपाय: हरी वस्तु का दान करें।
मकर राशि (Capricorn)
शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अनुकूल, लेकिन थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
विद्यार्थियों और लेखकों के लिए बेहद शुभ समय है। पढ़ाई और रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। प्रेम, स्वास्थ्य और व्यापार सामान्य से बेहतर।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि (Pisces)
भूमि, भवन या वाहन खरीदने का प्रबल योग। घर में उत्सव का माहौल बन सकता है, हालांकि थोड़ी गृह-कलह की भी संभावना। स्वास्थ्य और प्रेम मजबूत रहेंगे।
उपाय: भगवान गणेश को प्रणाम करें।

Janmat News 
