पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम पर शराब पीकर सदन में आने का आरोप, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट

आज मजदूर दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार ने मजदूरों को समर्पित विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि नियमित सत्र बुलाया जाना चाहिए।

पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम पर शराब पीकर सदन में आने का आरोप, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट
Published By- Diwaker Mishra

चंडीगढ़/जनमत न्यूज़। आज मजदूर दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार ने मजदूरों को समर्पित विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि नियमित सत्र बुलाया जाना चाहिए।

बाजवा ने कहा हर बार विशेष सत्र बुला लिया जाता है लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकलता है। अब तक आठ सत्र हो चुके हैं। न तो प्रश्नकाल रखा गया है और न ही शून्यकाल दिया जा रहा है। विधायकों को बात रखने का समय नहीं मिल रहा है, क्योंकि कई मुद्दे हैं।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि विशेष सत्र पर सवाल उठाना गलत है। पिछले सत्र के दौरान बेअदबी के खिलाफ प्रस्ताव पास किया था जो राज्यपाल की मंजूरी के बाद लागू हो गया। जब कांग्रेस इस पर एतराज जाता रही थी कि राष्ट्रपति को भेजना पड़ेगा। मानसून सत्र के दौरान पूरा टाइम देंगे, जितना समय चाहिए होगा तो आपको उस विधानसभा सत्र के दौरान देंगे।

कांग्रेस विधायक के मोबाइल इस्तेमाल करने पर एतराज

कांग्रेस विधायक खैरा के मोबाइल इस्तेमाल करने पर सीएम मान ने एतराज जताया है। मान ने कहा कि मई दिवस पर प्रस्ताव पेश किया जा रहा है और यह मोबाइल से लगे हुए हैं। इसे लेकर हंगामा हुआ।

खैरा ने बात रखने इजाजत मांगी। इस पार हरपाल चीमा ने कहा कि इनका हमेशा व्यवहार सदन में ठीक नहीं रहा है। यह सदन में सही रूप से बैठते नहीं हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

सीएम पर शराब पीकर सदन में आने का आरोप

वहीं, कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि सीएम शराब पीकर सदन में आए हैं, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि एक स्टेड हेड पर इस तरह के आरोप बेहद गंभीर हैं।

एल्कोमीटर मंगवाकर सभी सदस्यों का टेस्ट करवाया जाना चाहिए। इसे लेकर पक्ष विपक्ष में हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक प्रदर्शन करते हुए वेल के बीच में आ गए। कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

इस पर आप विधायकों ने विरोध किया। स्पीकर ने कहा कि किसी भी सदस्य के खिलाफ ऐसी कोई बात स्वीकार नहीं की जाए। जो सदस्य ऐसा करेगा, उसे नेम करना पड़ेगा। कांग्रेस विधायकों ने इस बीच नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

अलग से सत्र चला रही भाजपा

पंजाब भाजपा शुक्रवार को विधानसभा के सामांतर अपना अलग सत्र जनता दी विधानसभा चला रही है। सत्र चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-37 में आयोजित किया जा रहा है। इसमें पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो रही है। सत्र में प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ मौजूद हैं।