सीतापुर: यूपी-34 प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन मैच देखने उमड़ी भीड़

उप्र के सीतापुर शहर के राजा कॉलेज मैदान में रविवार को यूपी-34 प्रीमियर लीग सीनियर लीग सीजन-2 का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन आईपीएस अधिकारी विनय कुमार यादव ने फीता काटकर किया।

सीतापुर: यूपी-34 प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन मैच देखने उमड़ी भीड़
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट 

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर शहर के राजा कॉलेज मैदान में रविवार को यूपी-34 प्रीमियर लीग सीनियर लीग सीजन-2 का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन आईपीएस अधिकारी विनय कुमार यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन लीग के ब्रांड एंबेसडर सागर गुप्ता के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रतियोगिता सात दिनों तक चलेगी। उद्घाटन के पहले दिन रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दर्शकों ने उत्साहपूर्वक तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य सीतापुर की स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

टूर्नामेंट के शुभारंभ के साथ ही शहर में क्रिकेट का उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी दर्शकों का इसी तरह उत्साह बना रहेगा।