IPL 2027: क्या रोहित शर्मा होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान? MI की रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 में मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा, इसे लेकर सस्पेंस जारी है। हार्दिक पांड्या के टीम से अलग होने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) की टीम नए कप्तान के साथ अगले सीजन में उतरेगी।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 में मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा, इसे लेकर सस्पेंस जारी है। हार्दिक पांड्या के टीम से अलग होने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) की टीम नए कप्तान के साथ अगले सीजन में उतरेगी।
IPL के मिनी ऑक्शन से पहले MI ने एक रहस्यमयी पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को टीम के नए कप्तान के साथ जोड़ा जा रहा है। वहीं इस पोस्ट के बाद रोहित शर्मा के संभावित कप्तान के तौर पर लौटने की अटकलें भी लगाई जा रही है।
पांच बार के IPL चैंपियन ने बुधवार को बिना किसी कैप्शन के एक तस्वीर शेयर की। इसमें एनिमेटेड हाथ में MI की कैप पकड़े हुए एक तस्वीर नजर आ रही है। इस तस्वीर के सामने के बाद फैंस के बीच हलचल तेज हो गई है।
फैंस का मानना है कि यह तस्वीर MI की IPL खिताब जीत के बाद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के जश्न की तरह है। MI की पोस्ट के बाद कुछ फैंस रोहित शर्मा की कप्तानी पर मुहर भी लगा रहे हैं। हालांकि, MI की तरफ से कप्तानी को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी घोषणा नहीं की है।
रोहित की कप्तानी में जीते हैं पांच खिताब
रोहित शर्मा की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने पांच बार IPL का खिताब जीता है। मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में रोहित की कप्तानी में IPL का खिताब जीता।
IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने कप्तानी में बदलाव करते हुए रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बना दिया। हालांकि इस फैसले को लेकर फैंस काफी गुस्से में नजर आए और इसे लेकर हार्दिक पांड्या को मैदान पर कई बार ट्रोल किया गया।
हार्दिक ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम का साथ छोड़ दिया। हार्दिक पांड्या ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स में शामिल हुए। हार्दिक पांड्या की जगह मुंबई इंडियंस की टीम में अर्शदीप सिंह की एंट्री हुई है।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2024 से 2026 तक लगातार तीन IPL सीजन खेले, जिसमें मुंबई की टीम को 44 मुकाबलों में से 17 में जीत और 27 में हार मिली। मुंबई की टीम पिछले तीन सीजन में एक बार भी फाइनल में जगह नहीं बना सकी।



