9020 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर तगड़ा डिस्काउंट, यहां जानें स्पेसिफिकेशन्स
दिवाली से पहले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart Vivo के दमदार 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G पर डिस्काउंट दे रहा है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9020mAh की बड़ी बैटरी है।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। दिवाली से पहले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart Vivo के दमदार 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G पर डिस्काउंट दे रहा है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9020mAh की बड़ी बैटरी है।
इतना ही नहीं इस फोन में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। ऐसे में बड़ी बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग वाला फोन ढूंढ रहे लोगों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
Vivo T5 Pro 5G पर डिस्काउंट
Flipkart पर Vivo T5 Pro 5G को दिवाली से पहले शानदार डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन का 128GB + 6GB RAM वेरिएंट 49,999 रुपये की जगह सिर्फ 36,999 रुपये में मिल रहा है।
इसका मतलब है कि फोन पर सीधे 26% यानी 13,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिससे आप डिवाइस को और कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5,650 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर 31,349 रुपये रह जाएगी। जबकि SBI और HDFC क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा रहा है। Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर भी 4,000 रुपये की छूट मिल रही है।
Vivo T5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
वीवो के इस बड़ी बैटरी वाले फोन में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिल रही है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल रहा है। डिवाइस में 12GB तक LPDDR4X RAM के ऑप्शन हैं।
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें OIS और EIS सपोर्ट भी है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 9,020mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।



