उत्तराखंड: कोटद्वार में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा वाहन; चालक समेत आठ महिलाओं की मौत

उत्तराखंड राज्य के पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में आज शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा।

उत्तराखंड: कोटद्वार में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा वाहन; चालक समेत आठ महिलाओं की मौत
Published By- Diwaker Mishra

कोटद्वार/जनमत न्यूज़। उत्तराखंड राज्य के पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में आज शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा।

हादसे में वाहन चालक समेत आठ महिलाओं की मौत हो गई। वाहन में करीब 14 लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों में से कुछ को रिखणीखाल अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि गंभीर घायल को अस्पताल ले जाने के लिए हेलीकाप्टर सेवा की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार, रिखणीखाल ब्लॉक के कोटनाली भंगलवाण की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं बैंक संबंधी काम से सिद्धखाल गई थीं। काम पूरा करने के बाद सभी वाहन से अपने गांव लौट रही थीं।

इसी दौरान कलवाड़ी गांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन सड़क से करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन में सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला।

प्रशासन और ग्रामीणों ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। वहीं, सूचना मिलने पर रिखणीखाल, लैंसडौन और कोटद्वार से प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए।

लैंसडौन की उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। हादसे के बाद ग्रामीणों, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई में गिरे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए गए।

हादसे में मृत आठ महिलाओं और वाहन चालक के शवों को निकालने के लिए भी अभियान चलाया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।