Honor ने लॉन्च किया 108MP कैमरा वाला नया फोन, 7700 mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन जैसे बेहतरीन फीचर्स
मोबाइल फ़ोन निर्माता कंपनी हॉनर ने अपनी X सीरीज का एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Honor X8e 4G के नाम से पेश किया है।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। मोबाइल फ़ोन निर्माता कंपनी हॉनर ने अपनी X सीरीज का एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Honor X8e 4G के नाम से पेश किया है।
इस डिवाइस में न सिर्फ बड़ी बैटरी मिल रही है बल्कि मजबूत बिल्ड क्वालिटी और बेहतर कैमरा फीचर्स भी हैं। स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 108MP का रियर कैमरा भी मिल रहा है।
Honor X8e 4G की कीमत
कीमत की बात करें तो Honor X8e 4G की कीमत 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए AZN 688 से AZN 820 के बीच है। भारतीय करेंसी में यह करीब लगभग 35,000 से 42,000 रुपये है।
फोन Sunrise Orange, Desert Gold और Velvet Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन कंपनी की अजरबैजान वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है।
Honor X8e 4G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Honor X8e 4G में 6.87 इंच की TFT LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। डिस्प्ले में 1,020 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है।
डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर और Adreno 610 GPU मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 6GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज है।
फोन में RAM Turbo टेक्नोलॉजी भी मिल रही है, जो वर्चुअल मेमोरी की मदद से रैम को 8GB+16GB के बराबर एक्सपीरियंस देने का दावा करती है। फोन में AI Image to Video 2.0 फीचर भी मिल रहा है। इसके अलावा AI टूल्स के क्विक एक्सेस के लिए एक डेडिकेटेड AI बटन भी है। फोन में NFC और डुअल Nano-SIM सपोर्ट मिल रहा है।
Honor X8e 4G के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो Honor X8e 4G में 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है, जिसका अपर्चर f/1.75 है। फोन में एक और कैमरा लेंस भी है। कैमरे से आप 1080p तक की वीडियो रिकॉर्डिंग और 8x डिजिटल जूम किया जा सकता है। सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 5MP का फ्रंट कैमरा है।
इसके अलावा Honor X8e 4G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,700mAh की बैटरी है। साथ ही फोन में 45W Honor SuperCharge वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी से सुरक्षा देती है।



