हिमाचल प्रदेश: सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली धनडूरी पंचायत के तलंगाना गांव में देर रात 3 बजे आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत हो गई है।

हिमाचल प्रदेश: सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
Published By- Diwaker Mishra

सिरमौर/जनमत न्यूज़। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली धनडूरी पंचायत के तलंगाना गांव में देर रात 3 बजे आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत हो गई है।

मरने वालों में कविता देवी पत्नी लोकेंद्र सिंह, सारिका 9 साल, कृतिका 3 साल, तृप्ता देवी 44 साल तथा नरेश कुमार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण आग लगी थी। एसडीएम संगडाह सुनील कुमार घटनास्थल के लिए करवाना हो चुके हैं। पुलिस भी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी है।

एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

इस भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोगों के जिंदा जलकर निधन की हृदयविदारक घटना पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तथा शांता कुमार ने इस हृदय विदारक हादसे पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।