बलरामपुर: दुग्ध उत्पादन प्लांट का सदर विधायक ने किया उद्घाटन, लोगों को मिलेंगे शुद्ध एवं स्वच्छ दुग्ध उत्पाद
उप्र के बलरामपुर जनपद के विकासखंड श्रीदत्तगंज के अंतर्गत ग्राम सभा सरहसवा में नंद बाबा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड पटियाला ग्रिंट का सदर विधायक पलटूराम ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के विकासखंड श्रीदत्तगंज के अंतर्गत ग्राम सभा सरहसवा में नंद बाबा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड पटियाला ग्रिंट का सदर विधायक पलटूराम ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सदर विधायक पलटूराम ने कहा कि मैं अपने उत्पादक भाई को बधाई देता हूं कि उन्होंने परंपरागत पशु के दूध के उत्पादन के लिए जो प्लांट लगाया है इससे जो भी चीज जैसे मिठाई खोया आदि तैयार होंगे वह शुद्ध एवं स्वच्छ होंगे तो वहीं दूसरी तरफ जो पशुपालक भाई है, वो अपने पशुओं का दूध यहां बेचकर सही माप व सही दाम पा सकेंगे और उनके जीवन में भी खुशहाली आ सकेगी।
इस अवसर पर राम केवल वर्मा पर्यवेक्षक दुग्ध विभाग गोंडा ने बताया कि हमारे क्षेत्र में बीएमसी के खुल जाने से पशुपालकों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और पशुपालकों को कई जरूरी चीजे पशुपालन से संबंधित मुफ्त में पशुपालकों को दिए जा रहे हैं। यहां पर पशुपालकों को उनके दूध का उचित मूल्य मिलेगा तो उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।



