Aaj Ka Rashifal 12 January 2026: जानिए सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहेगा आज आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 12 January 2026: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल। ग्रहों की चाल का असर, नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल पढ़ें।
Aaj Ka Rashifal 12 January 2026: आज ग्रहों की स्थिति की बात करें तो गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और चंद्रमा तुला राशि में विराजमान हैं। वहीं सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल धनु राशि में स्थित हैं। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की इन चालों का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा।
ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी,आचार्य अभिषेक भट्ट से सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज 9 जनवरी 2026 शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा?
मेष राशि (Aries)
आज का दिन बेहद आनंददायक रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति भी अनुकूल रहेगी। छुट्टी जैसा सुकून महसूस करेंगे। माता काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। स्वास्थ्य और निजी जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। हालांकि व्यापारिक दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। माता काली की आराधना लाभकारी होगी।
मिथुन राशि (Gemini)
विद्यार्थियों, लेखकों, कवियों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही अच्छे रहेंगे। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। सफेद वस्तु पास रखना लाभ देगा।
कर्क राशि (Cancer)
घर-परिवार में तनाव के संकेत हैं, लेकिन मां का सहयोग मिलेगा। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम और संतान का पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।
सिंह राशि (Leo)
आज आपका पराक्रम सफलता दिलाएगा। नौकरी और रोजगार में तरक्की के योग हैं। परिवार और अपनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी अनुकूल रहेंगे। माता काली को प्रणाम करें।
कन्या राशि (Virgo)
धन आगमन के योग हैं और परिवार में खुशहाली बढ़ेगी। हालांकि जुआ, सट्टा या लॉटरी से दूरी बनाए रखें, धन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शनिदेव की आराधना लाभकारी होगी।
तुला राशि (Libra)
आज सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
मन में चिंता और बेचैनी बनी रह सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में शानदार समय रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि (Capricorn)
कुल मिलाकर समय बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता, लेकिन स्थितियां धीरे-धीरे राहत देंगी। सरकारी तंत्र से लाभ और व्यापार में सफलता मिल सकती है। पिता का सहयोग रहेगा। माता काली को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
भाग्य आपका पूरा साथ देगा। यात्रा के योग बनेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अनुकूल रहेंगे। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन राशि (Pisces)
आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। सफेद वस्तु का दान करें।

Janmat News 
