आज का राशिफल 6 अक्टूबर 2025: वृषभ राशि वालों को मिल सकता है ..., जानें सभी राशियों का हाल
आज का राशिफल 6 अक्टूबर 2025 – जानें कैसा रहेगा आपका दिन। मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए प्रेम, स्वास्थ्य, व्यापार और भाग्य का पूरा भविष्यफल। वृषभ राशि को भ्रामक समाचार से सतर्क रहने की सलाह।

जनमत न्यूज डेस्क:6 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति में आज कुछ खास परिवर्तन देखने को मिल रहा है। गुरु मिथुन राशि में, शुक्र और केतु सिंह में, सूर्य कन्या में, मंगल और बुध तुला में, राहु कुंभ में तथा शनि और चंद्रमा मीन राशि के गोचर में हैं। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है—
मेष राशि:
आज सिर दर्द, नेत्र पीड़ा और अज्ञात भय परेशान कर सकते हैं। खर्च में वृद्धि के योग हैं। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा कमजोर रहेगा, जबकि व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। सलाह: हरी वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि:
आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा से लाभ नहीं मिलेगा। किसी भ्रामक समाचार की प्राप्ति संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, व्यापार लगभग सामान्य रहेगा। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि:
कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचें। नया व्यापार शुरू करने से फिलहाल परहेज करें। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। उपाय: मां काली की आराधना करें।
कर्क राशि:
स्वास्थ्य मध्यम रहेगा और अपमान का भय बना रह सकता है। यात्रा से बचें। प्रेम और संतान के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार की स्थिति संतोषजनक। उपाय: नीली वस्तु का दान करें।
सिंह राशि:
चोट-चपेट या किसी विवाद में फंसने की संभावना है। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं, लेकिन प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: पीली वस्तु साथ रखें और नीली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि:
जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खुद की सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है। प्रेम, संतान और व्यापार सामान्य रहेंगे। उपाय: नीली वस्तु अपने पास रखें।
तुला राशि:
आज शत्रु पराजित होंगे। ज्ञान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम और व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। उपाय: नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि:
बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। उपाय: नीली वस्तु का दान करें।
धनु राशि:
घर में कलह या तनाव के योग हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में बाधा आ सकती है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि:
आपका पराक्रम फिलहाल परिणाम नहीं देगा। अपने और परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक नुकसान संभव है। उपाय: मां काली की आराधना करें।
कुंभ राशि:
धन हानि और निवेश में नुकसान के योग हैं। मुख से संबंधित रोग हो सकते हैं। प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन राशि:
घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी। मानसिक और शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है। प्रेम और व्यापार मध्यम रहेंगे। उपाय: शनिदेव की पूजा करें।