स्पाई थ्रिलर में दिखेगा आलिया भट्ट का दमदार अभिनय, आ गई अल्फा के टीजर रिलीज की डेट
यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर अल्फा को लेकर दर्शकों के बीच बज़ बना हुआ है। मूवी में आलिया भट्ट के साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर और शरवरी वाघ जैसे कलाकार नजर आएंगे।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर अल्फा को लेकर दर्शकों के बीच बज़ बना हुआ है। मूवी में आलिया भट्ट के साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर और शरवरी वाघ जैसे कलाकार नजर आएंगे।
अब अल्फा के टीजर रिलीज को लेकर ताजा अपडेट सामने आ रहा है। जिसके आधार पर हम आपको बताने जा आलिया की इस अपकमिंग मूवी का टीजर कब सामने आएगा।
कब रिलीज होगा अल्फा का टीजर
टाइगर, पठान और वॉर जैसी सफल स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी का निर्माण करने वाले यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली पेशकश अल्फा है। बहुत लंबे वक्त से अल्फा की बात की हो रही है और सबसे इसका आधिकारिक एलान हुआ है, फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार अल्फा का टीजर 10 जून को मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया जाएगा। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है। इस मूवी में आलिया भट्ट का किरदार काफी अहम रहने वाला है। वह पहले हाफ में स्पाई एजेंट के किरदार में नहीं नजर आएंगी।
दूसरे हाफ में उनके रोल में फेरबदल देखने को मिलेगी। अभिनेत्री शरवरी वाघ खुफिया जासूस के रोल में मौजूद हैं और बॉबी देओल खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, अभी अनिल कपूर के रोल को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
ऐसे में अब सभी सिनेप्रेमियों को अल्फा के टीजर रिलीज का इंतजार है, 10 जून को ये साफ हो जाएगा कि इस स्पाई थ्रिलर में क्या कुछ खास होने वाला है और देखने को मिलेगा।
कब रिलीज होगी अल्फा
पहले आलिया भट्ट स्टारर अल्फा को बीते अप्रैल के महीने में रिलीज किया जाना था। लेकिन मेकर्स की तरफ से इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया और अब ये फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
इतना ही नहीं इस साल की सबसे बड़ी रिलीज के तौर पर अल्फा को जाना जा रहा है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी क्या कमाल दिखाएगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Janmat News 
