पीलीभीत: गांव में गन्ने के खेत में सड़ी अवस्था में युवक का शव बरामद, दो जून को हुआ था गुमशुदा
उप्र के पीलीभीत जनपद की तहसील अमरिया के गांव हरहरपुर धुरा में रविवार की सुबह लगभग नौ बजे गन्ने के खेत में लाश बरामद होने से गायब में दहशत फैल गई है।
पीलीभीत से प्रेमदेव पाठक की रिपोर्ट
पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जनपद की तहसील अमरिया के गांव हरहरपुर धुरा में रविवार की सुबह लगभग नौ बजे गन्ने के खेत में लाश बरामद होने से गायब में दहशत फैल गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह लाश हरहरपुर धुरा निवासी बीस वर्षीय सोमपाल के पुत्र शिवकुमार की बताईं जा रही है।
लाश की शिनाख्त शिवकुमार के परिवार वालों ने भी की है। घर वालों से मिली जानकारी के अनुसार शिवकुमार एक जून से घर से लापता था और घरवालों ने दो जून को थाना अमरिया में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।
रविवार को सुबह गांव के बाहर एक गन्ने के खेत में विक्षिप्त अवस्था में शिवकुमार की लाश बरामद हुई हैं। इस सनसनीखेज मामला में अमरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को शील कर पोस्टमार्टम के लिए पीलीभीत भेजा गया है।
वहीं मामले की जानकारी होते ही एएसपी नताशा गोयल भी मौके पर पहुंची और बहुत देर तक पुलिस के द्वारा छानबीन की गई लेकिन और कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद रही।
एएसपी नताशा गोयल ने मीडिया को बताया की लाश मे कीड़े पड़ने के कारण हत्या का कारण पता नहीं चला है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सही जानकारी दी जाएगी बहीं दूसरी ओर मृतक शिवकुमार के घर बालो ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

Janmat News 
