औरैया: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, ARTO ने रखे अहम सुझाव
उप्र के औरैया जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) एन.सी. शर्मा ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अहम सुझाव रखे।
जिलाधिकारी ने नो एंट्री क्षेत्र में हैवी गुड्स व्हीकल व डंपरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। NHAI के अधिकारियों को दुर्घटना संभावित स्थानों पर रोड साइन और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने के निर्देश भी DM ने दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य कर सड़क दुर्घटनाओं को हर हाल में रोकें।

Janmat News 
