बरेली: वाहन चेकिंग के खौफ से भागे ट्रक चालक और क्लीनर, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उप्र के बरेली जनपद में पुलिस की वाहन चेकिंग के खौफ से भागे ट्रक चालक और क्लीनर के ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की खबर सामने आ रही है।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद में पुलिस की वाहन चेकिंग के खौफ से भागे ट्रक चालक और क्लीनर के ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की खबर सामने आ रही है।
पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय घटना घटित हुई, जब मुड़िया टोल प्लाजा के पास पुलिस कर्मी चेकिंग कर रहे थे, तभी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो ट्रक चालकों की मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों चालक कथित तौर पर चेकिंग से बचने के प्रयास में रेलवे ट्रैक की ओर भागे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता और मौके की नजाकत के मद्देनजर पुलिस कर्मी मौके से फरार हो गए।


