उरई: रफ्तार पर लगेगी लगाम, ARTO की करवाई में तेजी; कई वाहनों के हुए चालान

उप्र के उरई जनपद में ‘‘सड़क सुरक्षा माह’’ के अन्तर्गत वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सुरेश कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर ओवर स्पीडिंग के विरुद्ध अभियान चलाया।

उरई: रफ्तार पर लगेगी लगाम, ARTO की करवाई में तेजी; कई वाहनों के हुए चालान
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के उरई जनपद में ‘‘सड़क सुरक्षा माह’’ के अन्तर्गत वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सुरेश कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर ओवर स्पीडिंग के विरुद्ध अभियान चलाया।

ARTO सुरेश कुमार द्वारा समस्त दो पहिया व चार पहिया वाहन चालको व राहगीरों से अपील की गयी कि सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन से न केवल हम अपने जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं बल्कि परिवार को भी अनेक समस्याओं से बचा सकते हैं, जो सड़क दुघर्टना के कारण उत्पन्न होतीं हैं।

इसीलिये हम सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके भारत को विकसित राष्ट्र बनाना चाहिए। इसके उपरान्त दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट का प्रयोग करने व चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु सलाह दी गयी।

जो वाहन चालक बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहनों का संचालन करते मिले उनको कठोर चेतावनी देते हुए सरकार व परिवहन विभाग तथा उनके परिवार की ओर से आग्रह किया गया कि वाहन का संचालन करते समय सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करें व नशे की हालत में वाहन न चलायें, तेज गति से वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय स्टंट आदि न करें।

अगर कोई भी वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाये जाते हैं तो उनके विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। इसके साथ-साथ ओवर स्पीडिंग के अभियोग में 43 चालान किये गये।