महराजगंज: तांत्रिक और श्रद्धालु महिला के पति में जमकर नोक-झोंक, पुलिस ने दोनों पक्षों को लिया हिरासत में

उप्र के महराजगंज जनपद से झाड़-फूंक, दुआ-ताबीज करने वाले तांत्रिक और श्रद्धालु महिला के पति में जमकर नोक-झोंक होने की खबर सामने आ रही है।

महराजगंज: तांत्रिक और श्रद्धालु महिला के पति में जमकर नोक-झोंक, पुलिस ने दोनों पक्षों को लिया हिरासत में
Published By- Diwaker Mishra

महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट

महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद से झाड़-फूंक, दुआ-ताबीज करने वाले तांत्रिक और श्रद्धालु महिला के पति में जमकर नोक-झोंक होने की खबर सामने आ रही है।

मामला महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला गांव स्थित कारण माता मंदिर का है। जानकारी के अनुसार घरेलू समस्या के समाधान के लिए महिला बाबा के दरबार पहुंची थी।

बता दें कि बाबा ने समाधान बताने से इनकार कर दिया जिससे विवाद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई जहां उनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस हिरासत में पुजारी के जाने की जानकारी मिलते ही थाने के बाहर बाबा के भक्तों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।