रायबरेली के डीह में कांग्रेसियों ने लगाई चौपाल, मनरेगा मुद्दे पर जताया विरोध
रायबरेली जनपद के डीह ब्लॉक के डीह न्याय पंचायत में गुरुवार को मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कांग्रेस की ओर से एक चौपाल का आयोजन किया गया।
रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट
रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद के डीह ब्लॉक के डीह न्याय पंचायत में गुरुवार को मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कांग्रेस की ओर से एक चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का नेतृत्व अमेठी कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष किरन देवी ने किया।
इस दौरान उन्होंने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने पर नाराजगी जताई और वर्तमान सरकार पर निशाना साधा। किरन देवी ने कहा कि मनरेगा में किए जा रहे बदलाव मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।
चौपाल के माध्यम से उन्होंने सरकार से मनरेगा में काम और मजदूरी की गारंटी देने, किए गए बदलावों को वापस लेने, काम के संवैधानिक अधिकार की बहाली और मजदूरी बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिदिन करने की मांग की।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंद्रपाल प्रभाकर ने किया। चौपाल में बराती लाल, महेंद्र श्रीवास्तव, राजीव त्रिपाठी, संतराम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और मनरेगा मजदूर मौजूद रहे।


