बुलंदशहर: नाले में गिरी छात्रा का अभी तक नहीं मिला सुराग, डीएम- एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
उप्र के बुलंदशहर जनपद में नाले में गिरी कक्षा 4 की छात्रा का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। NDRF, लोकल गोताखोर, नगर पालिका और फायर विभाग की टीम व पुलिस द्वारा छात्रा की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में नाले में गिरी कक्षा 4 की छात्रा का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। NDRF, लोकल गोताखोर, नगर पालिका और फायर विभाग की टीम व पुलिस द्वारा छात्रा की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है।
रेस्क्यू अभियान के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मामले में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। स्कूल प्रबंधन ने बारिश में ही छुट्टी कर दी थी। लापरवाही को लेकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
बता दें कि बारिश से बचने के लिए छात्रा नाले की पटिया पर खड़ी थी, तभी अचानक पैर फिसलने से नाले में जा गिरी। 20 घंटो से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कई थानों के पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद है।
अभी भी NDRF की टीम काली नदी में छात्रा चारु कश्यप की तलाश कर रही है। सर्च ऑपरेशन जारी है। छात्रा भूतेश्वर मंदिर के पास स्थित सुशीला इंटरनेशनल स्कूल पढ़ती है। घटना थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में भूतेश्वर मंदिर के पास की है।


