प्रतापगढ़ में सियासी हलचल तेज, जनसत्ता दल ने राजा भैया समेत तीन सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

उप्र के विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने प्रतापगढ़ जनपद की तीन विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

प्रतापगढ़ में सियासी हलचल तेज, जनसत्ता दल ने राजा भैया समेत तीन सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट 

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने प्रतापगढ़ जनपद की तीन विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने इसकी जानकारी दी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पहली सूची में कुंडा से राजा भैया, बाबागंज से विनोद सरोज और विश्वनाथगंज से कुलदीप पटेल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। विश्वनाथगंज से प्रत्याशी बनाए गए कुलदीप पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष माधुरी पटेल के पति हैं।

तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है। मौजूदा समय में जनसत्ता दल के दो विधायक और एक एमएलसी हैं। पार्टी ने पहली सूची जारी कर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संकेत दे दिया है।