Horoscope Today 3 September 2025: मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए आज का दिन रहेगा लाभदायक

आज 3 सितंबर दिन बुधवार है और आज चंद्रमा का गोचर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से धनु राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से समसप्तक होंगे।

Horoscope Today 3 September 2025: मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए आज का दिन रहेगा  लाभदायक
Published By- A.K. Mishra

Horoscope Today 3 September 2025 : आज 3 सितंबर दिन बुधवार है और आज चंद्रमा का गोचर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से धनु राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से समसप्तक होंगे। जबकि आज के दिन गुरु, शुक्र, बुध मंगल चार ग्रह एक क्रम में होकर शुभ योग बनाएंगे। इन स्थितियों में आज का दिन मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए कुल मिलाकर शुभ और अनुकूल रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि के लिए आज का दिन भाग्य वृद्धिकारक रहेगा। आज परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। निजी मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर परिवार में प्रेम बना रहेगा। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और महत्वपूर्ण रहेगा। राशि से तीसरे भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए लाभदायक होगा। आपकी मुलाकात कुछ बड़े लोगों से होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपको आज परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि भाई-बहनों के साथ किसी बात पर मतभेद था तो वह दूर होगा और नजदीकियां बढ़ेंगी। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी आज सूर्य के साथ बुधादित्य योग बना रहे हैं। ऐसे में आपको सरकारी काम में सफलता मिलेगी। आप कुछ विलासितापूर्ण वस्तु भी खरीद सकते हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें एक नौकरी के साथ साथ दूसरी नौकरी के भी ऑफर मिल सकते हैं। मनोबल आपका आज ऊंचा रहेगा। आज व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। आपको आर्थिक निवेश का भी आज फायदा मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले में आपको जीत मिल सकती है। 

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी आज छठे भाव में हैं ऐसे में आपको आज उतावलेपन से नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आप अपने आपको साबित करने का प्रयास करेंगे। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि, आप अपने काम से अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। 

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन खर्चीला हो सकता है। सितारे कहते हैं कि आपको आज लेन-देन के मामले में अपने आँख-कान खुले रखना चाहिए। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। 

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक होगा। आपकी प्रतिभा में निखार आएगा और परिवार का कोई सदस्य आपकी मदद के लिए आगे आएगा। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार हो सकता है। आज किसी भी संपत्ति का सौदा सोच समझकर करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। 

तुला राशि

तुला राशि के लिए आज चंद्रमा लाभ का सृजन कर रहा है। परिवारजनों से आपका स्नेह और सहयोग बना रहेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपके घर पर मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस में आज आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। लेकिन आपको आज वाणी पर कंट्रोल करना होगा।

वृश्चिक राशि

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन वृश्चिक राशि के जातको के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको जनकल्याण के कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें आज कोई बड़ा पद या मौका मिलेगा ऐसी संभावना बनी है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा धार्मिक कार्य में भी लगा सकते हैं। जो लोग प्रॉपर्टी के काम से जुड़े हुए हैं आज उनको विशेष फायदा मिल सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के लिए आज बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यस्थल पर आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा, जो आपके लिए अच्छा मुनाफा लेकर आएगी। वैसे आज आपको प्रबंधन क्षमता का लाभ मिलेगा। नौकरी में आज आपका दिन अनुकूल बीतेगा। अधिकारी वर्ग से आपको आज सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपके लिए आज भाग्य अचानक लाभ मिलने का योग बना रहेगा। 

मकर राशि

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि,पार्टनरशिप में काम करना आज आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके परिवार में आज कुछ शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।आपको अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ आज मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। टीम वर्क के जरिए आप अपना काम समय पर पूरा कर पाने में सफल होंगे। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए आज ग्रह गोचर बताते हैं कि,आपको आज लेनदेन में सतर्क और सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आज कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आपको कड़ी मेहनत से आप सफलता का मीठा फल चख सकते हैं। 

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक होगा। आप आज जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेगे। आपको आज अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। किसी नजदीकी संबंधी या पड़ोसी से आपको आज सहयोग मिलेगा। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएंगे। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज सुख साधनों का भी लाभ मिलेगा।