Aaj Ka Rashifal 29 January 2026: जानिए आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा
Aaj Ka Rashifal 29 January 2026: जानिए आज गुरुवार को मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क से लेकर मीन राशि तक का दिन कैसा रहेगा।
Aaj Ka Rashifal 29 January 2026 : ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार पर दैनिक राशिफल का आकलन किया जाता है। आज गुरुवार, 29 जनवरी 2026 है। आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं गुरु मिथुन, शनि मीन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल मकर राशि में विराजमान हैं।
ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी,आचार्य अभिषेक भट्ट से सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज 29 जनवरी 2026 गुरुवार का दिन कैसा रहेगा?
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है। व्यापार और करियर में मजबूती आएगी। राजनीतिक क्षेत्र में लाभ, कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता और धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। प्रेम और संतान पक्ष अनुकूल रहेगा।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और मां काली को प्रणाम करें।
वृषभ राशि (Taurus)
आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। व्यापार व नौकरी में उन्नति के योग हैं।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन थोड़ा सावधानी से बिताने की जरूरत है। स्वास्थ्य और मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और कर्ज को लेकर चिंता रह सकती है। यह स्थिति अस्थायी है, जल्द ही हालात बेहतर होंगे।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
कर्क राशि (Cancer)
आय में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन शुभ समाचार मिलने के योग हैं। यात्रा संभव है और नौकरी की स्थिति संतोषजनक रहेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ी ठंडक महसूस हो सकती है।
उपाय: लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।
सिंह राशि (Leo)
व्यवसाय के लिहाज से दिन ठीक रहेगा, हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo)
आज मानसिक अस्थिरता बनी रह सकती है। बच्चों की सेहत और प्रेम संबंधों में सावधानी जरूरी है। क्रोध से बचें। भाग्य का साथ मिलेगा और यात्रा के योग बन सकते हैं।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
तुला राशि (Libra)
परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं। स्वास्थ्य और घरेलू मामलों में सावधानी रखें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: शनिदेव की पूजा करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और पराक्रम का पूरा फल मिलेगा।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन धन लाभ के प्रबल योग हैं। पारिवारिक दायरा बढ़ेगा और राजनीतिक लाभ मिल सकता है।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि (Capricorn)
भावनाओं और क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही पक्ष मजबूत रहेंगे।
उपाय: तांबे की वस्तु का दान करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज गृह कलह और मानसिक तनाव के संकेत हैं। सरकारी कामकाज, साझेदारी और रिश्तों में सावधानी जरूरी है। हालात थोड़े बिखरे रह सकते हैं।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
मीन राशि (Pisces)
स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय में शानदार सफलता मिलेगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका पराक्रम बढ़ेगा।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

Janmat News 
